Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापैका स्किल्स (यश आईटीआई) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र...

पैका स्किल्स (यश आईटीआई) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस


युवा भविष्य के कौशल और रोजगारपरक शिक्षा को दें प्राथमिकतासीडीओ


अयोध्या। दर्शन नगर स्थित पैका स्किल्स (यश आईटीआई) में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज के युवाओं को समय की मांग के अनुरूप फ्यूचर स्किल्स और रोजगारपरक शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक के केवल उपभोक्ता न बनकर उसके सृजनकर्ता बनें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में पैका लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौतम घोष, सीएफओ नितिका, शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं अंकुर तिवारी उपस्थित रहे। वहीं पैका स्किल्स के प्रधानाचार्य रमेश कोटी, स्किलिंग एक्सीलेंस हेड संकर्षण शुक्ला सहित संस्थान की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ ऑनर पैका स्किल्स की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में पैका लिमिटेड में कार्यरत अपूर्वा पाण्डेय रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित किया।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम वंदे मातरम् रही, जिसे राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चुना गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा ड्रॉइंग, स्लोगन लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में पैका स्किल्स को एक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments