Friday, March 6, 2026
Homeगणतंत्र दिवसएम.बी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

एम.बी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

अयोध्या। रायबरेली स्थित संत कबीर नगर में एम.बी. पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका लालमनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक भावनात्मक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर प्रबंधिका लालमनी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को संविधान आधारित आचरण एवं व्यवहार अपनाना चाहिए तथा समाज और देशहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments