Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या12–13 फरवरी को माध्यमिक शिक्षक संघ का 55वां जनपदीय सम्मेलन, उत्कृष्ट शिक्षक...

12–13 फरवरी को माध्यमिक शिक्षक संघ का 55वां जनपदीय सम्मेलन, उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित की गई, जिसमें 12 व 13 फरवरी 2026 को प्रस्तावित 55वें वार्षिक जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षक पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि संगठन की परंपरा के अनुसार शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में दान बहादुर सिंह (प्रवक्ता, मनोहर लाल इंटर कॉलेज), सुषमा मिश्रा (सहायक अध्यापिका, आर्य कन्या इंटर कॉलेज), पीर बख्श (प्रवक्ता, श्री राम बल्लभा इंटर कॉलेज, ड्योढ़ी), उदय कुमार पांडेय (सहायक अध्यापक, देव विद्यालय इंटर कॉलेज, तरौली), अजय कुमार सिंह (सहायक अध्यापक, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, ननसा), अवनींद्र कुमार (प्रधानाचार्य, श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, ईसापुर), वीरेंद्र प्रताप सिंह (सहायक अध्यापक, श्री निर्भय सिंह इंटर कॉलेज, रामपुर सरधा), गुलबहार निषाद (प्रधानाचार्य, जनता इंटर कॉलेज, जयसिंहमऊ) और राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा (सहायक अध्यापक, श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज, ईसापुर) शामिल हैं।

सम्मेलन संयोजक सर्वेंद्र विक्रम सिंह और सहसंयोजक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षिकाओं को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दो दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है। अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विद्यालयों के भ्रमण हेतु कमेटी का गठन किया गया है।

बैठक में जिला मंत्री अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष तहसीलदार सिंह, संगठन मंत्री रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणजीत, डॉ. रंजीत, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र, प्रधानाचार्य भोपाल सिंह गोपाल जी तथा कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश चौरसिया सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments