Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर का 38 वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

संकट मोचन हनुमान मंदिर का 38 वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

0

अम्बेडकर नगर। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास, पियारेपुर में 38वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।  संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास के अध्यक्ष संगम पाण्डेय बाबा के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में विधिवत हवन-पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था की आहुति दी।

सुबह से ही मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा। मुख्य आचार्य पंकज शास्त्री जी के निर्देशन में हवन सम्पन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलकामनाओं के लिए आहुति प्रदान की। आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और उमंग दिखाई दिया।

पूजन-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर का 38 वर्षों का यह आध्यात्मिक सफर क्षेत्र की आस्था, समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी अरुण तिवारी, बशंराज मिश्रा, कन्हैया प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश वर्मा, अच्छे लाल पांडे, रामनयन तिवारी, अरुण तिवारी, हरिओम तिवारी, सुरेंद्र यादव, उपदेश, शुभम तिवारी, प्रदीप तिवारी, मनु, अभिषेक पांडे, रवि पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version