अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेंवार में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार देर रात अज्ञात वन्य जीव कई पशुपालकों के सरिया (पशुशाला) में घुस आया और कई बकरियों को अपना निवाला बना गया।
रात में मचा कोहराम
ग्रामीणों के अनुसार घटना रात के अंधेरे में हुई। जब सुबह पशुपालक अपने सरिया में पहुंचे, तो कई बकरियां गायब थी और चारों ओर खून बिखरा था। जिसमे राममनोरथ की तीन बकरियाँ गायब थी एक बकरी को जंगली जानवर ने निवाला बना लिया था वा दूसरे बकरी खेत मे घायल अवस्था मे मिला तथा तीसरी बकरी का पता नही लग सका. दूसरे पशुपालक फिरतू की एक बकरी गायब थी जिसका अवशेष एक गन्ने के खेत मे मिला.इस भयावह दृश्य ने पूरे गांव में दहशत फैला दी।
पैरों के निशान से भेड़िये की आशंका
ग्रामीणों ने घटना स्थल के पास मिट्टी में पड़े पैरों के बड़े-बड़े निशान देखे। उनका कहना है कि ये निशान किसी भेड़िये के हो सकते हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि हाल के दिनों में आस-पास के जंगलों से जंगली जानवर गांव की ओर आ रहे हैं।
ग्रामीणों में डर का माहौल
घटना के बाद से लोग अपने मवेशियों को लेकर सतर्क हो गए हैं। कई पशुपालक अब रात में बारी-बारी से जागकर पहरा देने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।मौके पर कटहरी क्षेत्र वनबिभाग की टीम ने पहुंच कर पैरो के निशांदेही के आधार पर टीम के साथ काम्बिंग करने की बात कही.