Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ


अयोध्या। उर्मिला कालेज ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कोटसराय, अयोध्या में स्व० बाबू श्री इच्छाराम सिंह स्मारक जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सीआरपीएफ कमान्डेन्ट छोटे लाल एवं असिस्टेन्ट कमान्डेन्ड विनय कुमार सिंह थे। पूर्व सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा एवं जितेन्द्र सिंह बब्लू के द्वारा फीता काटकर क्रिकेट का शुभारम्भ किया गया।
जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जनपद की 41 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट का समापन 8 व 9 अक्टूबर को होगा। विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट में पुरूष प्रतियोगिता में प्रथम दिन टीम राजपूत क्रिकेट क्लबए हाजीपुर व अहमद अली, क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें राजपूत क्रिकेट क्लब ने विजय हासिल की। बालिका खिलाड़ी टीम जिला विद्यालय क्रीडा टीम व नाईन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें जिला विद्यालय क्रीडा टीम ने विजय प्राप्त किया।
पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू ने बताया कि पिताजी तथा मै खिलाड़ी रहा हूं और मैं सभी से यही कहूंगा कि सभी को खेल में भाग लेना चाहिए। खेल से मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास होता है। शरीर स्वस्थ होता इसलिए सभी को खेल में रुचि लेकर खेलना चाहिए।
क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर सर्वजीत सिंह ब्लाक प्रमुख रुदौली, प्रमोद सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख तारुन, शिव कुमार सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख बीकापुर, धमेन्द्र सिंह काजू, शुभम ओझा, सूर्य प्रताप सिंह, अरुण भारती, दुर्गेश सिंह, अजीत सिंह, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments