Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव के लिए 15 स्थानों पर बनाए जाएंगे अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र तैयार

दीपोत्सव के लिए 15 स्थानों पर बनाए जाएंगे अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र तैयार


◆ मेला क्षेत्र के दस स्थानों उपलब्ध रहेगी एम्बुलेंस


अयोध्या । दीपोत्सव में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की भारी उपस्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की है। मेला क्षेत्र के 15 प्रमुख स्थलों पर अस्थाई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न अस्पतालों में कुल 50 बेड आरक्षित किए जाएंगे। ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल उपचार मिल सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार डा. राममणि शुक्ला को मेला अधिकारी स्वास्थ्य के रूप में नियुक्त किया गया है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में 20-20 बेड, जबकि श्रीराम चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।


अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र निम्नलिखित स्थानों पर बनेंगे


साकेत डिग्री कॉलेज के सामने, रामजन्मभूमि निकास द्वार, पीएफसी निकास द्वार, हनुमानगढ़ी, बंधा तिराहा, पक्का घाट, नागरेश्वरनाथ मंदिर, साकेत पेट्रोल पम्प, हनुमान गुफा, अंतर्राष्ट्रीय बस स्टॉप, कारसेवकपुरम, दशरथ महल, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, कनक भवन मंदिर परिसर और झुनकी घाट। हर केंद्र पर तीन-तीन चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ की तैनाती होगी।


एम्बुलेंस मेला क्षेत्र के दस स्थानों


जैसे कंट्रोल रूम, श्रीराम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी, पक्का घाट, बंधा तिराहा, साकेत पेट्रोल पम्प और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन—पर लगातार उपलब्ध रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments