Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत की रखवाली करने गए किशोर की विषैले जन्तु के काटने से...

खेत की रखवाली करने गए किशोर की विषैले जन्तु के काटने से मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। खेत की रखवाली करने गये किशोर की विषैले जानवर के काटने से मौत हो गयी। जिससे परिवार मे कोहराम मच गया। कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग धुसवा गांव के विकास पुत्र बृजेश निषाद उम्र लगभग 12 वर्ष  शुक्रवार  शाम को खेत में गया था जहाँ जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटने से घबराए किशोर ने दौड़ते हुए घर जाकर परिजनों को बताया। परिजनों ने आनन फानन में बसखारी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने हालात को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुचने पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच  गया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे कटका थाना की पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर  भाजपा मंडल महामंत्री गौरव दुबे राजमंगल सिंह राम परीत निषाद ग्राम प्रधान दयाशंकर  हल्का लेखपाल अभिषेक यादव ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments