Thursday, October 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररामलीला देखकर लौट रहे किशोर की पिटाई, दाहिनी आंख में गंभीर चोट

रामलीला देखकर लौट रहे किशोर की पिटाई, दाहिनी आंख में गंभीर चोट


◆ संदेह के आधार पर अग्निशमन कार्यालय के पास रोककर पीटने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। रामलीला देखने के दौरान हुए विवाद के बाद घर लौट रहे एक किशोर को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट में किशोर की दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई है। परिजनों के अनुसार, चोट लगने के बाद किशोर को दाहिनी आंख से दिखाई देना बंद हो गया है। मामले में परिजनों ने जलालपुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

पीड़ित किशोर अर्पित पुत्र दीपचंद जमौली गांव का निवासी है। परिजनों के अनुसार, बीते बुधवार की रात करीब 11 बजे अर्पित रामलीला देखने गया था। इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवकों और भड़भड़पुर निवासी देव पुत्र राजेंद्र समेत अन्य लोगों के बीच मारपीट हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग चले गए।

आरोप है कि इसके बाद एक पक्ष के युवकों ने अर्पित को विवाद में शामिल होने के संदेह में निशाना बनाया। घर लौटते समय जमौली गांव स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास उसे रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसकी दाहिनी आंख में गंभीर चोट लग गई। किसी तरह घर पहुंचने के बाद किशोर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

गुरुवार सुबह परिजन किशोर को लेकर जलालपुर कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मुकदमा दर्ज कर किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments