Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ किशोर, मुकदमा दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ किशोर, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली अन्तर्गत फरीदपुर कोड़रा गांव से एक किशोर बिना बताये घर से गायब हो गया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली जलालपुर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव निवासिनी शशिकला ने पुलिस से शिकायत किया है कि दो दिन पूर्व उस का 16 वर्षीय पुत्र विकास घर से खाना पीना खा कर बिना बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन बाद उस का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित मां ने बताया कि पुत्र के पास मोबाइल भी है मगर वह लगातार बन्द बता रहा है। वह किसी अनहोनी को लेकर परेशान है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments