Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रेमजाल में फंसा कर किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव, मुकदमा दर्ज

प्रेमजाल में फंसा कर किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। हिंदू किशोरी के साथ गैर संप्रदाय के किशोर द्वारा शादी का झांसा देकर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां दो समुदाय के लोग अगल-बगल रहते हैं गैर संप्रदाय के किशोर ने हिंदू किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा साथ ही किशोरी से छेड़छाड़ किया किशोरी ने सारी आपबीती अपने परिजनों से बतायी। पीडित पिता ने मालीपुर थाने में पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़,धर्म परिवर्तन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है इससे पूर्व भी इस गांव में धर्म परिवर्तन के मामले आने पर करवाई किया गया था। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version