Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो ऐक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार को उस की 16 वर्षीय पुत्री को फरीदपुर जलालपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र श्री राम शादी का झांसा देकर गांव किनारे एक खेत में लेगया और उस के साथ दुराचार किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments