Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी, मुकदमा दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी, मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पिता ने बताया कि किशोरी घर पर अपनी दादी के साथ थी। इसी दौरान वह दोपहर में बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिजन जब घर लौटे तो उसके न मिलने पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत के आधार पर कटका पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments