Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराममंदिर ट्रस्ट की बैठक में विशेषज्ञ मूर्तिकारों की टीम का किया गया...

राममंदिर ट्रस्ट की बैठक में विशेषज्ञ मूर्तिकारों की टीम का किया गया चयन

अयोध्या। रामजन्मभूमि निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को देर शाम सम्पन्न हुई। बैठक में मंदिर मे स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा के साथ ही मुनि अगस्त और जटायु की प्रतिमा के निर्माण के लिए विशेषज्ञ मूर्तिकारो की टीम का चयन किया गया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक रामलला की प्रतिमा के निर्माण के लिए नेपाल से 2,कर्नाटक से 2 व जयपुर से 3 शिलाई आई हैं।जो जयपुर से रविवार को तीन पत्थर आए है,और भी आने की संभावना है। चंपत राय ने बताया कि दक्षिण से भी एक शिला आनी है। जिसको मूर्ति विशेषज्ञ ही तय करेंगे कि किस शिला से रामलला की प्रतिमा का निर्माण किया जाए। इसके लिए कर्नाटक जयपुर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे और सभी को मूर्ति के बारे में सारी विस्तार से सूचनाए दी जाएगी। वे यहां पर आपस मैं एक राय कर राम लला की प्रतिमा के निर्माण के लिए शिला का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि अगस्त मुनि व जटायु की प्रतिमा के निर्माण को लेकर भी फाइनल निर्णय किया जाएगा। 4 विशेषज्ञों की टीम इन मूर्तियों का निर्माण करेगी। राजस्थान मुनि अगस्त के मंदिर से भी परामर्श लिया लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के सभी 10 निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments