Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 30 वर्ष पहले लिया गया संकल्प...

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 30 वर्ष पहले लिया गया संकल्प हो रहा है पूरा

अयोध्या। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर बनने का सपना था वह साकार हो रहा है। भगवान राम की पवित्र भूमि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इससे बड़ी खुशी की बात और कुछ हो ही नहीं सकती। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि जब वे 30 वर्ष पहले अयोध्या आए थे तो यहां पर एक ढांचा था। आज उसी स्थान पर भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, जो हजारों वर्ष पुरानी गुलामी की दास्तां, एक गुलामी के चिन्ह जो मौजूद था उन्होंने उसको खत्म करने का काम किया है। जिस प्रकार से आज राम मंदिर का निर्माण भव्यता के साथ हो रहा है यह एक मिसाल होगी, जो मैंने 30 वर्ष पूर्व संकल्प लिया था वो पूरा हो रहा है, हम कहा करते थे राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सिविल लाइन स्थित एक होटल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का अधिवेशन संपन्न हुआ, अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व प्रदेश संगठन मंत्री उत्तम बंसल भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments