Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानवागत खंड शिक्षा अधिकारी हरि गोविंद सिंह का शिक्षकों ने किया गर्मजोशी...

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी हरि गोविंद सिंह का शिक्षकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत


बसखारी, अम्बेडकर नगर। बसखारी ब्लॉक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी  हरि गोविंद सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर शिक्षकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बसखारी एबीएसए कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुके भेंट कर नवागत एबीएसए का सम्मान किया।इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए एबीएसए हरि गोविंद सिंह ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है। उन्होंने सभी शिक्षकों से पारदर्शिता, अनुशासन और बच्चों के भविष्य को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की अपील की।स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर के प्रधानाचार्य सलाउद्दीन ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे और सभी ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि हरि गोविंद सिंह के नेतृत्व में बसखारी क्षेत्र में शैक्षिक व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments