Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटैबलेट के प्रयोग के लिए बनाए जा रहे दबाव के विरोध में...

टैबलेट के प्रयोग के लिए बनाए जा रहे दबाव के विरोध में शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राम पलट सिंह के नेतृत्व में टैबलेट के प्रयोग के लिए बनाए जा रहे दबाव के विरोध में अपनी मांगों का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी शाइस्ता परवीन को सौंपा। कटेहरी ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि

शासन द्वारा बिना समुचित संसाधन, सिम कार्ड, इंटरनेट कनेक्शन, ईमेल यूजर आईडी आदि उपलब्य कराएं बिना शिक्षकों पर टैबलेट के प्रयोग का दबाव बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। पंजिकाओं के आन लाइन अपडेटेशन तथा आफलाइन भरने से शिक्षकों पर दोहरा भार बढ़ेगा, जिससे मूलकार्य शिक्षण प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों पर टैबलेट के प्रयोग का दबाव न बनाया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments