Monday, August 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्यालय से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विद्यालय से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के गुवावा जमालपुर के पास सोमवार दोपहर विद्यालय से घर लौट रहे एक शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को परिजन और पुलिस इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी शैलेंद्र यादव (43) पुत्र स्वर्गीय मंगरू राम यादव सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर शिक्षा क्षेत्र स्थित नगरी विद्यालय में शिक्षक थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार को विद्यालय बंद होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुवावा जमालपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस घायल शिक्षक को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनके चार पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मालीपुर थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हुई है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments