Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जलालपुर अंबेडकर नगर। खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर द्वारा कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय मे शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों को सम्मानित  किया गया । बैठक में अभिभावकों ने शिक्षक की कमी का मुख्य मुद्दा उठाया एवं शासन के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भी सराहना किया। बच्चों के कार्यक्रम से गदगद होकर मंजू लता ने सामूहिक रूप से बच्चों को पुरस्कृत  किया गया। देश गीत के लिए प्रसन्न होकर अरवा खातून, शाफिया अंजुम, बुशरा फातिमा समेत कई बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने गीत से सभी लोगों को भावविभोर कर दिया । इस अवसर पर मोहम्मद हसन, अनीस अहमद, बदरे आलम, शहंशाह आलम, श्रवण कुमार, राजकुमार, मोहम्मद राशिद, तनवीर जलालपुरी, लक्ष्मी देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments