Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। स्थानीय नगर क्षेत्र के वाजिदपुर मोमिनपुरा निवासी एक शिक्षक की सोनभद्र जनपद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाजिदपुर मोमिनपुरा निवासी 56 वर्षीय मो. मोबीन सोनभद्र जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके बड़े पुत्र मो. फुजैल ने बताया कि बुधवार को वह किसी कार्य से बैंक जा रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के अनुसार, शिक्षक का शव बुधवार देर रात तक घर पहुंचने की संभावना है। मृतक अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version