Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से शिक्षिका की मौत

अयोध्या- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से शिक्षिका की मौत

ayodhya samachar


◆ मया बाजार के कम्पोजिट विद्यालय में थी तैनात


◆ अयोध्या में किराये का कमरा लेकर रहती थी शिक्षिका



अयोध्या। अयोध्या अम्बेडकर नगर मार्ग पर र्दुघटना में मया बाजार में कार्यरत शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका 27 वर्षीय नम्रता सिंह  दामोदर पुर कम्पोजिट विद्यालय मया बाजार में कार्यरत थी तथा जनपद अम्बेडकर नगर की रहने वाली थी। अयोध्या में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। स्कूटी से विद्यालय आती जाती थी।

ayodhya samachar

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा बाजार के पास श्रीपति फिलिंग स्टेशन के पास हो रहे पुल निर्माण के दौरान वाहनों के एक लेन से ही पास कराया जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षिका की स्कूटी में ट्रक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह ट्रक के टायरों के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घंटो मार्ग जाम रहा। परिजनों ने बताया कि फरवरी में उसकी शादी भी तय थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ट्रक को कब्जे में लेकर जाम हटवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments