Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस लाइन में सम्मानित हुए तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु

पुलिस लाइन में सम्मानित हुए तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु

अंबेडकर नगर ।  ज़िंदगी में लोगों की मायूसियां शायद कुछ कम हो सके ! खुशियों के हर एक मुक़ाम का ज़िक्र करते रहो जिज्ञासु !! चर्चित कवि व मंच संचालक तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु का यह शेर वाकई आम आदमी की ज़िंदगी से जुड़ी हुई पीड़ा को बयां कर रहा है। कवि जिज्ञासु अपने संचालन में शेरो शायरी का तड़का लगाते हुए किसी भी कार्यक्रम में चार चांद लगा देने का हुनर रखते हैं। यही कारण है जिससे जिज्ञासु लोगों के दिलों तक दस्तक देते हैं । कवि जिज्ञासु जनपद के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड की कमेंट्री विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतरीन परेड कमेंट्री हेतु क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन श्रीमती रुकमणी वर्मा द्वारा जिज्ञासु को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। जिज्ञासु मंच संचालन के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक व कवि की भूमिका में अपना योगदान करते रहते हैं। साहित्य के क्षेत्र में अब तक जिज्ञासु की लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें कई साझा काव्य संग्रह भी शामिल हैं। हिंदुस्तान की सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं द्वारा जिज्ञासु को कई सम्मान मिल चुके हैं। जिज्ञासु के सम्मान पर शिक्षकों कवियों और साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments