Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ऑपरेशन क्लीन के तहत टांडा पुलिस ने 385 लीटर अवैध कच्ची शराब...

ऑपरेशन क्लीन के तहत टांडा पुलिस ने 385 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया नष्ट

0
17

अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना कोतवाली टांडा पुलिस टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 33 अभियोगों से संबंधित 385 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट की।

यह कार्रवाई न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के बीते 18 अक्तूबर को दिए गए आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी टांडा एवं प्रभारी निरीक्षक टांडा की उपस्थिति में थाना परिसर में बरामद शराब को विनष्ट कराया।

अधिकारियों के अनुसार, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुल 33 प्रकरणों से बरामद शराब को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी टांडा, प्रभारी निरीक्षक टांडा, कांस्टेबल मोहित कुमार तथा हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here