Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबुढ़वा मंगल एवं हनुमान जयंती पर निकली गई झांकी

बुढ़वा मंगल एवं हनुमान जयंती पर निकली गई झांकी

आलापुर अंबेडकरनगर। बुढ़वा मंगल एवं हनुमान जयंती के अवसर पर तहसील क्षेत्र अंतर्गत राजेसुलतानपुर बजरंग नगर के हनुमान मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई। भगवान राम,भगवान हनुमान एवं शिव की झांकियां बनाई गई थी। श्रद्धालु गाजे-बाजे के धुन पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस में हजारों की भीड़ के साथ जय श्री राम, हर हर महादेव, जय हनुमान के नारे के साथ जुलूस हनुमानगढ़ी बजरंग नगर से ब्रह्मा स्थान , चौक, गोपाल बाग होते हुए हनुमानगढ़ी पर पहुंचकर जुलूस एवं झांकी का समापन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के दृश्य से क्षेत्राधिकारी आलापुर आरबी सिंह, थाना प्रभारी जेपी सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री कन्हैया सिंह, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, नगर पंचायत राजेसुलतानपुर के संयोजक संतोष कुमार पांडे, भाजपा नेता राधेश्याम पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह , भाजपा क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर मोहम्मद असलम अंसारी, भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पप्पू , भाजयुमो जिला मंत्री अभय सिंह मोनू, पूर्व शिक्षक राम चरन सिंह,भाजपा नेता भवारनाथ विश्वकर्मा, कुलदीप पटवा, रमेश मद्धेशिया पूर्व प्रधान रामकरन सहित आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments