Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

जलालपुर,अंबेडकरनगर। जलालपुर ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी पारिवारिक कलह के चलते छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली की रात(मंगलवार) को सैरपुर उमरन गांव निवासी सफाईकर्मी मंशाराम का शव फंदे से लटका हुआ घर मे पाया गया।जिसे देखकर परिजनो मे कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्राम प्रधान राम चन्द्र की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments