Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के जिला एवं महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को कमला नेहरू भवन, कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल तथा पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सचिव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और कांग्रेस की वैचारिक प्रतिबद्धता, लोकतंत्र की रक्षा व संगठनात्मक अनुशासन की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र पर हमला करने वाली शक्तियों के खिलाफ कांग्रेस को सड़क से संसद तक संघर्ष करना होगा। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और सेवा का रहा है, और यही भाव नई पीढ़ी में होना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चेतनारायण सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया, वहीं सुनील गौतम ने कहा कि कांग्रेस पद से नहीं, बल्कि सेवा भाव से चलती है।
महानगर समन्वयक अमित जायसवाल और अब्दुल्ला शेर खान ने भाजपा की अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ लड़ाई का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ,राजेंद्र प्रताप सिंह, अनीस अहमद, पूर्व विधायक माधव प्रसाद,उग्रसेन मिश्रा,करमराज यादव, दिनेश शुक्ला, आशुतोष सिंह, फूलचंद यादव, विकास सिंह विकी, विजयपाल सिंह,शैलेंद्र मणि पांडे, उमेश उपाध्याय, राम अवध पासी ,प्रताप बहादुर सिंह, राजकुमार पांडे, मुस्तफा खान, अनिल तिवारी,  कमलासन पांडे, अंकुर खत्री, दयाशंकर तिवारी, उपेंद्र सिंह लल्लू, प्रवक्ता शीतला पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments