Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रेस क्लब की कमान सुरेन्द्र के हाथ, महासचिव बने जयप्रकाश

प्रेस क्लब की कमान सुरेन्द्र के हाथ, महासचिव बने जयप्रकाश


अयोध्या। रविवार को प्रेस क्लब करियप्पा मार्ग सिविल लाइन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हरिकृष्ण अरोड़ा की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की गई। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से सुरेन्द्र श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष बीएन दास, आदर्श शुक्ला, कोषाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, उप सचिव प्रदीप पाठक, अंजनि कुमार सिन्हा बने हैं। त्रियुग नारायण तिवारी, नाथबक्स सिंह, गौरव पाठक, इंद्रभूषण पाण्डेय, आर के सिंह, डॉ सुमन गुप्ता, विमलेश तिवारी, उग्रसेन मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रेस क्लब के संरक्षक जे पी तिवारी और हरिकृष्ण अरोड़ा रहेंगे।

प्रेस क्लब के नव नियुक्त सचिव जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रेस क्लब के उत्थान का कार्य किया जायेगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को पत्रकारों और राजनीति से जुड़े लोंगो ने बधाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments