Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, शस्त्र अभ्यास व व्यवस्थाओं का...

पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, शस्त्र अभ्यास व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण


अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। सलामी लेने के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को टोलीवार ड्रिल, दौड़ एवं शस्त्र अभ्यास कराते हुए विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के पश्चात एसपी ने यूपी-112 के पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट समेत सभी उपकरणों को दुरुस्त व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार व प्रशिक्षणरत आरक्षियों की गतिविधियों का भी जायजा लिया गया और सभी को अनुशासन व दक्षता में सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

एसपी केशव कुमार ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टर व अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रिक्रूट आरक्षियों की कैंटीन, मेस व आवासीय परिसरों का भी निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments