Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघूसखोरी के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को किया निलंबित

घूसखोरी के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को किया निलंबित


◆ मुर्गा काटने वाले को छोड़ने की एवज में मांगा गया था पांच हजार रुपए


◆ टांडा कोतवाली का है पूरा मामला


अम्बेडकरनगर। मुर्गा काटने वाले को छोड़ने के एवज में सिपाहियों द्वारा पांच हजार रुपए मांगें जानें का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर पुलिस चौकी से संबंधित है। दो दिन पूर्व मुर्गा काटने वाले को विसर्जन घाट मार्ग स्थित उसकी दुकान से सिपाही वरुण कुमार सरोज व राम किशोर पकड़ कर लाए थे, जहां उसको छोड़ने की एवज में पांच हजार रुपए की डिमांड की जा रही थी, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो की जॉच क्षेत्राधिकारी टांडा द्वारा की गई थी, जॉच में पुष्टी होने के बाद दोनों को निलम्बित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments