Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुकैम ने अयोध्या में डीलर मीट का आयोजन किया

सुकैम ने अयोध्या में डीलर मीट का आयोजन किया

अयोध्या । हाईवे स्थित होटल पंचशील में सु कैम पॉवर सिस्टम लिमिटेड व भारत की अग्रणी पॉवर सलूशन प्रदाता कम्पनी ने अयोध्या में सु कैम के वितरक न्यू प्रिया बैटरी 8 इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ डीलर मीट का आयोजन किया।जिसमें अयोध्या व आस पास के 250 से ज़्यादा डीलर व डिस्ट्रिब्युटर ने भाग लिया।इस मौके पर सु कैम कम्पनी ने अपनी नवीन प्रॉडक्ट्स रेंज को लाँच किया साथ ही भविष्य में क्या नयी प्लानिंग हो रही है इस पर चर्चा हुई। डायरेक्टर श्याम जायसवाल ने कम्पनी से आए सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।इस अवसर पर कम्पनी के सेल्फ कंट्री हेड मिस्टर अशोक चौधरी ने बताया कि सुकैम के पास विभिन्न प्रॉडक्ट्स की रेंज है जिसमें होम इन्वर्टर, बैटरी, सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर, ऑनलाइन यूपीएस और उच्च क्षमता वाले इन्वेस्टर सोलर पी.सी.यू. यूनिट आदि शामिल है। सुकैम सोलर में ऑफ ग्रिड व ऑन ग्रिड की कम्प्लीट रेंज उपलब्ध करा रही है।कम्पनी के रीजनल सेल्ज़ मैनेजर सचिन सारस्वत ने बताया कि कम्पनी ने पिछले दो वर्षों में पूरे देश में 500 से अधिक डिस्ट्रिब्युटर व 3000 से अधिक डीलर बनाए है।अयोध्या में सु कैम के डिस्ट्रिब्युटर न्यू शिया बैटरी 8 इलेक्ट्रॉनिक्स के डाइरेक्टर मिस्टर श्याम जायसवाल ने सू कैम जैसी बड़ी कम्पनी के साथ काम करना हमारे लिए बेहद सौभाग्य की बात है। हम अपने डीलर का स्वागत व आभार व्यक्त करते है, हम उन्हें बेहतर सर्विस देने के लिए प्रतिबंध है।इस मौक़े पर सुनील यादव आदि सम्मनित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments