Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअचानक दगा ट्रांसफार्मर किशोर की मौत 

अचानक दगा ट्रांसफार्मर किशोर की मौत 

जलालपुर अम्बेडकरनगर। थाना कटका अन्तर्गत मजगवां गांव में ट्रांसफार्मर के ब्लास्ट होने से किशोर की मौत हो गयी। शनिवार को मजगवां निवासी 12 वर्षीय अंकित पुत्र सूरज घर से खेलने के लिए बाहर निकला था और वह गांव किनारे लगे ट्रांसफार्मर के करीब पहुंचा था कि अचानक ट्रांसफार्मर दग गया और वह उस की चपेट में आ गया। सूचना पर विद्युत सप्लाई काटी गयी और गांव के पूर्व प्रधान बृजेश शुक्ल समेत अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किशोर के मौत से जहाँ परिवार मे कोहराम मच गया वही क्षेत्र मे मातम पसरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments