Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ पत्रकार की पत्नी का आकस्मिक निधन

वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी का आकस्मिक निधन

जलालपुर, अम्बेडकर नगर । नगर के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी इब्ने अली जाफरी की 60 वर्षीय पत्नी हसीन बांदी का इन्तेकाल हो गया।  पत्रकार की पत्नी के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । मरहूमा को देर शाम रौजये हजरत कासिम  में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया नमाज जनाजा मौलाना सईद हैदरी ने अदा करायी। नमाज जनाजा में पूर्व चेयरमैन हाजी कमर हयात,अबुल बशर अंसारी,सपा नेता अनीसुर्रहमान, मो.मोअज्जम, ,भाजपा नेता अहसन रजा मीसम,इब्ने अब्बास,नन्हे प्रधान,शाहकार आलम, अरशद कमाल समेत अन्य शामिल रहे उधर पत्रकारों ने शोक सभा कर गहरे रंज व गम का इजहार किया है। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय , हरिश्चचंद्र सिंह ,नियाज तौहीद सिद्दीकी ओंकार शर्मा,गिरीश  मिश्र, मेंहदी रजा,आशुतोष श्रीवास्तव,विकास निषाद,गोपाल सोनकर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments