Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररमाशंकर प्रभा पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक रमाशंकर द्विवेदी का आकस्मिक निधन

रमाशंकर प्रभा पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक रमाशंकर द्विवेदी का आकस्मिक निधन


अंबेडकर नगर। रमाशंकर प्रभा पीजी कॉलेज दादूपुर सुखारीगंज के संस्थापक प्रबंधक 82 वर्षीय रमाशंकर द्विवेदी का बुधवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया । निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पैतृक आवास अहिरौली थाना अंतर्गत गोपालपुर में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्ति की। अंतिम संस्कार अयोध्या जिले के दिलासीगंज घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र डॉ प्रवीण द्विवेदी ने दी। रमाशंकर द्विवेदी अपने सरल स्वभाव के चलते समाज में काफी लोकप्रिय थे, वह हमेशा गरीबों और पीड़ितों की मदद करने के लिए सबसे आगे खड़े होते थे। एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी उनका इलाज लखनऊ से चल रहा था।बुधवार की देर रात उन्होंने अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। उनके बड़े पुत्र सुधाकर द्विवेदी सचिवालय में सेक्शन अधिकारी है, वहीं दूसरे नम्बर के पुत्र सरोज द्विवेदी इन्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य है,जबकि तीसरे नंबर के पुत्र अजय डाकघर में व सबसे छोटे पुत्र डॉक्टर प्रवीण द्विवेदी भी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments