Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुप्तार घाट में डूबने से स्टूडियो संचालक की मौत

गुप्तार घाट में डूबने से स्टूडियो संचालक की मौत


अयोध्या। सोमवार की सुबह गुप्तार घाट में नहाते समय डूबने के कारण स्टूडियों संचालक की मौत हो गई। घटना प्रातः साढ़े छह बजे हुई। गोताखोरों की मद्द से घाट पर तैनात जल पुलिस ने उन्हें बाहर निकला और जिला चिकित्सालय भेजवाया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विष्णु नारायन गुप्ता (69) पुत्र शीतल प्रसाद गुप्ता सिविल लाइन कोतवाली नगर के रहने वाले थे तथा सिविल लाइन में स्टूडियो की दुकान का संचालन करते थे। वह गुप्तारघाट स्थित सरयू नदी में नहाने के लिए जाते थे। सोमवार को नहाने के दौरान तैरते वक्त नदी में खड़े क्रूज के नीचे आ गये। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। उनके शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments