Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विद्यार्थी एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

विद्यार्थी एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

0

अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयुर्वेद चिकित्सकों और विद्यार्थियों के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच रोमांचक रहा। मुकाबले में विद्यार्थी एकादश ने आयुर्वेद एकादश को 26 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्यार्थी एकादश ने 10 विकेट खोकर 84 रन बनाए। आयुर्वेद एकादश के डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पहले ही ओवर में हैट्रिक ली। अनिमेष श्रीवास्तव ने 6 रन देकर 2 विकेट और तीन कैच लेकर अपनी छाप छोड़ी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुर्वेद एकादश 16 ओवरों में 58 रन ही बना सकी और हार गई। विजेता टीम को गोल्ड मेडल, तिरंगा ध्वज और विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। खिलाड़ी हर्ष को उनके दमदार प्रदर्शन पर प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया और श्रीरामलला की प्रतिमा भेंट की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version