Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटीचर की पिटाई से छात्रा बेहोश, हंगामे के बाद आरोपी हटाया गया

टीचर की पिटाई से छात्रा बेहोश, हंगामे के बाद आरोपी हटाया गया


◆ शिक्षक पर ट्यूशन के लिए दवाब बनाने का है आरोप


अयोध्या। बीकापुर के भारती इंटर कॉलेज में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 9 की छात्रा को शिक्षक ने डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गई। करीब दो घंटे तक बेहोशी की हालत में रहने के बाद छात्रा को सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

आरोप संविदा शिक्षक इंद्रसेन यादव पर लगा है। घटना के दौरान जब दो अन्य छात्राओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो शिक्षक ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के कई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते हैं। जो छात्र-छात्राएं ट्यूशन नहीं पढ़ते, उन्हें कक्षा में प्रताड़ित किया जाता है।

घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण स्कूल गेट पर एकत्र हो गए और धरनाप्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी शिक्षक की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है। दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और वह सदमे में बताई जा रही है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments