अयोध्या। दुर्गा पूजा एवं रामलीला को लेकर पुलिस प्रशासन व केन्द्रीय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी राजकरन नैय्यर ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगें। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। जनता के सहयोग से महोत्सव बहुत ही भव्य और गरिमा पूर्ण ढंग से संपन्न होंगें।
पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पूजा पंडाल और रामलीला स्थल पर ड्यूटी लगाई जा रही है । विर्सजन शोभा यात्रा के दौरान भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाकर महोत्सव को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
