Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारैगिंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई - कुलपति

रैगिंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – कुलपति


◆ रैगिंग रोकने के लिए गठित हुईं हैं छह कमेटी


कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डा. बिजेंद्र ने मंगलवार को एंटी रैगिंग को लेकर विशेष बैठक बुलाई। कुलपति कार्यालय के कमेटी हाल में उन्होंने विवि एवं जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर रैगिंग रोकने रोकने पर चर्चा की। रैगिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छह कमेटी पहले से ही गठित की जा चुकी है जो रैगिंग करने वालों पर पैनी नजर रख रही है।

       बैठक में कुलपति ने कहा कि रैगिंग लेने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे रैगिंग करने वालों के साथ सख्ती के साथ पेश आएं।  छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी.के दिवेदी ने बताया कि रैगिंग रोकने के लिए छह कमेटी गठित की गई है। जिन महिला एवं पुरुष छात्रावासों में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं रह रहे हैं । वहां शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शाम के समय दो शिफ्ट में रैगिंग के खिलाफ अपनी नजर बनाए हुए हैं। बैठक में थानाध्यक्ष कुमारगंज संजीव सिंह, एसडीएम मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, सुरक्षा अधिकारी सहित कमेटी के समस्त अध्यक्ष मौके पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments