Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी की घटना का पुलिस किया खुलासा, दो गिरफ्तार

चोरी की घटना का पुलिस किया खुलासा, दो गिरफ्तार

कुमारगंज, अयोध्या। नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला गांव में बीते सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर केस दर्ज करते हुए छानबीन में जुटी गई थी। मंगलवार को पिठला मोड़ के पास से दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया।

         मंगलवार को कुमारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दो अभियुक्त ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश महरा पुत्र जंगली, उर्फ बीरेंद्र व अभिनंदन पुत्र पतिराज निवासीगण  पिठला पिठला मोड़ के पास से मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश महरा के पास से चोरी के ग्यारह हजार एक सौ रुपये नगद व एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर और अभिनंदन के पास से 9300 रुपये नकद बरामद किए गए। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज एनडीए उप निरीक्षक सन्तोष कुमार मौर्य, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कॉन्सटेबल कुलदीप, कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments