Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी पार्टी की बैठक में पीडीए महासम्मेलन को लेकर बनी रणनीति

समाजवादी पार्टी की बैठक में पीडीए महासम्मेलन को लेकर बनी रणनीति


अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा की मासिक बैठक शुक्रवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेपवन के आवास कृष्णापुर रसूलाबाद में संपन्न हुई। बैठक में 26 जुलाई को फॉरएवर लॉन में होने वाले पीडीए महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने की जबकि संचालन महासचिव गोपीनाथ वर्मा ने किया।

बैठक के मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह सम्मेलन भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक जनजागरण होगा। पूर्व मंत्री पवन ने कहा कि यह महासम्मेलन 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में मील का पत्थर साबित होगा

उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वार्डवार बैठकें हो रही हैं और हजारों की संख्या में लोग सम्मेलन में शामिल होंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, रुखसार, राकेश यादव एडवोकेट, शैलेंद्र तिवारी, हरिराम वर्मा, राजेश कोरी, राजेश यादव, गयादीन यादव, जावीर खान, सुजीत कुमार, नीरज शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments