Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप 

जलालपुर अंबेडकर नगर। 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं वहीं पुलिस इस घटना को दुर्घटना बता रही है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर गांव के निकट की है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अली इमाम पुत्र अली जब्बार उम्र लगभग 35 वर्ष का जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर गांव के निकट पुलिया के पास लोगों ने गुरुवार प्रातः शव को देखा तो इसकी जानकारी जैतपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मोबाइल, बाइक तथा अन्य कागजात भी मिले हैं। पुलिस कर्मियों का कहना है कि दुर्घटना की वजह से युवक की मौत हुई है जबकि मिली जानकारी के अनुसार युवक बीते बुधवार को करीब रात 8:00 बजे जलालपुर दवा लेने के लिए निकला था जिसकी गुरुवार को शव मिला। शव को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है प्रथम दृष्टया दुर्घटना ही प्रतीत हो रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्पष्ट जानकारी हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments