Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीनी विवाद में चला लाठी-डंडा, इलाज के दौरान एक की मौत

जमीनी विवाद में चला लाठी-डंडा, इलाज के दौरान एक की मौत


कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज के बघौडा गांव में एक परिवार में जमीनी के विवाद को लेकर भाई-भाई में और महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में जमकर लाठी डंडे चलने लगा। जिसमें दो पुरुष व एक युवती घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले गई। जहां से एक व्यक्ति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

     घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही हैं गांव निवासी रामशंकर के घर में जमीनी मामलों को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते घर की महिलाए व पुरुष वाद-विवाद करने लगे। इसी बीच विवाद और बढ़ गया जिसमें लाठी-डंडे चलने लगा।

     मारपीट में राम शंकर का पुत्र विजय कुमार समेत घर की दो महिलाएं, एक युवती व एक अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना की जानकारी थाना कुमारगंज पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पिठला कुमारगंज लाया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा इलाज किया गया। विजय की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान विजय कुमार की मौत हो गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि घायल विजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रहीं हैं। तहरीर मिली हैं मामला पंजीकृत किया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments