Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो पक्षों में चटकी लाठी, एक दर्जन से अधिक घायल

दो पक्षों में चटकी लाठी, एक दर्जन से अधिक घायल

जलालपुर, अंबेडकर नगर । दो पक्षों के बीच के बीच जमकर हुई मारपीट में एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को नगपुर अस्पताल भेजवाया जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने दोनों पक्षों की अलग अलग तहरीर पर कुल 13 महिला पुरुषो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल हेतु अस्पताल भेज दिया। मामला बीते बुधवार शाम को बैरागाल गांव का है। बुधवार शाम को गांव निवासी चंद्रेश अपने सहन पर रखी गई मिट्टी को पाट रहे थे, इसी दौरान विपक्षी अवधेश के पक्ष के आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष हाथ में लाठी डंडा फावड़ा चाकू समेत अन्य धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया। हमले में जहां अनारा देवी और श्याम सुन्दर बेहोश हो गए वही चंद्रेश के पीठ में चाकू मार दिया गया। शिल्पा, आकाश, विशाल का सिर फट गया और शरीर के अन्य अंगों पर चोटे आई।मारपीट में दूसरे पक्ष के अवधेश, शारदादेवी, प्रतापी, उषा अर्चना समेत चार अन्य चोटहिल हो गए। सूचना पर पुलिस पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी चोटहिल को इलाज के नगपुर अस्पताल भेज दिया जहां से दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह इलाज के बाद सभी चोटहिल थाना पहुंचे जहां से मेडिकल परीक्षण के लिए नगपुर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कपिलदेव की तहरीर पर अवधेश समेत 10 के खिलाफ हत्या का प्रयास मारपीट बलवा आदि और रामराज की तहरीर पर राकेश, चंद्रेश और आकाश के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments