Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना प्रभारी ने पैदल मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

थाना प्रभारी ने पैदल मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

आलापुर अंबेडकरनगर। अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में होली के मद्देनजर देखते हुए राजेसुलतानपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ राजेसुलतानपुर बाजार, पदुमपुर देवरिया, गढ़वल आदि बाजारों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और बाजार वासियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखने पर थाने में सूचना देने के लिए अपील भी की। इस दौरान वह व्यापारियों से  भी मिले और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि किसी को कोई भी समस्या हो तो वह हमसे मिले या फोन से भी बात करें तो हम उसकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments