Sunday, June 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या20.59 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक यात्री निवास, 48 कमरों की होगी...

20.59 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक यात्री निवास, 48 कमरों की होगी सुविधा


स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित हो रहे परिसर में डॉर्मिटरी, रेस्टोरेंट और कंट्रोल कमांड रूम भी होंगे


अयोध्या। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही आधुनिक आवासीय सुविधा मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अयोध्या के वशिष्ठकुंड वार्ड स्थित टेढ़ीबाजार क्षेत्र में वीआईपी रोड पर 20.59 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक यात्री निवास (मेला भवन) का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना का निर्माण अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है और अब तक करीब 58 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

अधिकारियों के अनुसार भवन का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, जबकि ईंट की चिनाई, प्लास्टर और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण पूरा होने पर परिसर में 48 कमरे उपलब्ध होंगे, जिनमें स्टैंडर्ड, डीलक्स और एग्जीक्यूटिव सुइट शामिल रहेंगे। इसके अलावा डॉर्मिटरी, रेस्टोरेंट और कंट्रोल कमांड रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

परिसर को आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग, आधुनिक इंटीरियर और फसाड का कार्य भी कराया जा रहा है। इसी परिसर में मेला भवन भी विकसित किया जा रहा है, जिससे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं में सुविधा मिलेगी।


कंट्रोल कमांड रूम से होगी निगरानी


परियोजना में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल कमांड रूम बनाया जा रहा है, जहां से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। वहीं रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय व्यंजनों के साथ सात्विक भोजन की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।


धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा


नगर विकास विभाग का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से अयोध्या में ठहरने की सुविधाओं का विस्तार होगा और धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। राम मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद अयोध्या में आवासीय सुविधाओं की कमी काफी हद तक दूर होगी। वर्तमान में सिविल कार्यों के साथ बिजली, प्लंबिंग और अन्य स्मार्ट सुविधाओं से जुड़े कार्य भी समानांतर रूप से किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments