Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या419 बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से...

419 बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री का संदेश


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को रविवार को भाजपा महानगर के सभी 419 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा उसमें व्यक्त सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी, नवाचार और राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों पर चर्चा की।

सहादतगंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है और नागरिकों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराती है। करिअप्पा मंडल के बूथ नं 46 में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सकारात्मक पहल को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि मन की बात केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को विकास, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और जनसहभागिता के लिए प्रेरित करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती देता है।

विद्याकुंड वार्ड में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्य, अरविंद सिंह, रवि शर्मा, शिवम् शुक्ला, प्रवीण दूबे, बालकृष्ण वैश्य, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, शशि प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, पार्षद ज्ञान केसरवानी, सर्वज्ञ सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, प्रदीप यादव, स्वप्निल श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments