Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता की हुई शुरूवात

प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता की हुई शुरूवात


अयोध्या। खेल निदेशालय उप्र एवं प्रदेशीय फुटबाल संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबाल पुरूष प्रतियोगिता का डा0 भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर, में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक रामचन्दर यादव ने दीपप्रज्जवलन तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में 18 मण्डलों की टीमें भाग ले रही है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन मेरठ मण्डल ने देवीपाटन मण्डल को 5-0 से पराजित किया। बरेली मण्डल ने बस्ती मण्डल को 4-1 से, कानपुर मण्डल ने आजमगढ मण्डल को 3-0 से अलीगढ़ व आगरा मण्डल का मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुरादाबाद मण्डल ने सहारनपुर मण्डल को 3-0 से हराया।

इस अवसर फुटबाल प्रतियोगिता के सभी निर्णायक तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या, के समस्त उपक्रीड़ाधिकारी, स्टाफ एवं खिलाडी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments