Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबगैर लाइसेंस नॉनवेज बेचने वाला स्टार बेकरी सीज, वेज बताकर दो युवकों...

बगैर लाइसेंस नॉनवेज बेचने वाला स्टार बेकरी सीज, वेज बताकर दो युवकों को परोसी पेटीज में निकली थी हड्डी


◆ खाते समय वेज पनीर पेटीज में दो युवकों को मिली थी हड्डी


◆ गंभीर घटना के बाद भी सावन के महीने में हो रहा था रेस्टोरेंट का संचालन


Photo – Sudipt bhawmik ‘montu’

अयोध्या। आखिरकार स्टार बेकरी का घमंड टूटा। दो युवकों को बेची वेज पेटीज में हड्डी निकली थी। जिसमें मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। हड्डी मिलने की शिकायत करने पर बेकरी के संचालकों द्वारा युवकों से अभद्रता भी की गई थी। वही बगैर लाइसेंस के नॉनवेज धड़ल्ले से बेचा भी जा रहा था। अब खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टार बेकरी को सीज कर दिया गया है।


Photo – Sudipt bhawmik ‘montu’

मंगलवार को दो युवक अभिनव तिवारी व अर्पित तिवारी गुलाब बाड़ी स्थित स्टार बेकरी पर पेटीज खाने गए थे। वेज बताकर दी गई पेटीज में युवकों को हड्डी के टुकड़े मिले। जिसके बाद कोतवाली नगर में मामले को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले में सहायक खाद्य आयुक्त मानिक सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान बगैर लाइसेंस के नॉनवेज होटल का संचालन पाया गया।


Photo – Sudipt bhawmik ‘montu’

बेकरी ने अपनी मीनू की सूची में नॉनवेज चीजों का जिक्र किया था। जिसको लेकर विभाग द्वारा नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी रेस्टोरेंट्स का संचालन किया जा रहा था। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक सिंह ने बताया बगैर लाइसेंस नॉनवेज बेचने के आरोप में स्टार बेकरी को सीज कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments