Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं जागरुकता अभियान का एसएसपी ने किया उद्घाटन

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं जागरुकता अभियान का एसएसपी ने किया उद्घाटन

अयोध्या। जिले के रुदौली क्षेत्र में एसएसपी मुनिराज जी ने सीओ सर्किल रूदौली के आशीर्वाद सर्विस स्टेशन पर हेल्मेट नही तो पेट्रोल नहीं इस जगरूकता अभियान का उद्घाटन किया। एसएसपी ने कहा कि रूदौली क्षेत्र के आशीर्वाद सर्विस स्टेशन के मालिक विनोद कुमार सिंह ने अपने पेट्रोल पम्प पर जो जगरूकता अभियान चलाया है कि दो पहिया वाहन चालकों को अब बिना हेल्मेट के पेट्रोल पम्प पेट्रोल नहीं दिया जाएग।
उन्होंने कहा कि बिना हेल्मेट के हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। यहां कार्य काफी सराहनीय है। एसएसपी ने कहा कि सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं विपरीत दिशा में चलने के कारण हो रही हैं। लोग दो पहिया व चार पहिया वाहन को लेकर अपने साइड से न चलकर दूसरे साइड से निकलने वाले वाहन चालकों पर पुलिस को सख्ती से रोकने को कहा। एसएसपी मुनिराज जी ने अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से आशीर्वाद सर्विस स्टेशन से बिना हेलमेट के पेट्रोल नही दिया जायेगा उसी तरह से क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्प मालिकों हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के बिना हेलमेट के पेट्रोल ना दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments