Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तेज रफ्तार ई-रिक्शा खाई में पलटा, महिला समेत चालक घायल

तेज रफ्तार ई-रिक्शा खाई में पलटा, महिला समेत चालक घायल

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक महिला यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसा सुरहुरपुर-जलालपुर मार्ग पर चौबे का पूरा, बड़ागांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा सुरहुरपुर से जलालपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा में फंसे चालक और महिला यात्री को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक की पहचान मालीपुर बाजार निवासी अरबाज उम्र लगभग 14 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव की 35 वर्षीय निवासी बताई जा रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version